Breaking News
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत
जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत
मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार
कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम
कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम
ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन
ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन
मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार
मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार
देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

एसएसपी दून के नेतृत्व में भू माफियाओं पर दून पुलिस एक और प्रहार

एसएसपी दून के नेतृत्व में भू माफियाओं पर दून पुलिस एक और प्रहार
भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 01 महिला सहित 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार 
अभियुक्तो द्वारा वृद्ध व्यक्ति की राजपुर रोड स्थित जमीन की फर्जी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी बनाकर करोड़ो रूपये में किया था भूमि का सौदा
देहरादून- दिनांक – 07/06/2026 को वादी बलवंत सिंह निवासी निकट साईं मंदिर राजपुर रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि दीपक अग्रवाल व मान देवी ने उनकी भूमि मौजा डाक पटी राजपुर रोड स्थित भूमि की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाते हुए उक्त भूमि में से 120 – 120 गज भूमि के 02 प्लॉट श्री सुंदर अग्रवाल निवासी दिल्ली व श्री अशोक कुमार गुप्ता निवासी दिल्ली को धोखाधड़ी कर बेच दी तथा उसके एवज में उनसे करोड़ों रुपए ले लिए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 108/26 धारा: 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पर टीम गठित कर  आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके सभी सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 30/06/26 को पुलिस टीम द्वारा राजपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजपुर तिराहे के पास से धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्त दीपक अग्रवाल व मान देवी को गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 
1- दीपक अग्रवाल पुत्र गोपाल अग्रवाल निवासी 75 देहरा खास, आशीर्वाद एंक्लेव थाना पटेल नगर, देहरादून उम्र- 52 वर्ष।
2- मान देवी पत्नी रतन सिंह निवासी 41 राजपुर रोड, देहरादून, उम्र – 70 वर्ष।
पुलिस टीम:- 
1- उ0नि0 अनित कुमार
2- कां0 अमित
3- कां0 मोहित
4- म०का० प्रीति
Back To Top