Breaking News
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
फर्जी GST बिलिंग के जरिए देश-विदेश के कारोबारियों से ठगी, मेरठ से आरोपी गिरफ्तार; 8 लाख के नकली बिल बरामद
फर्जी GST बिलिंग के जरिए देश-विदेश के कारोबारियों से ठगी, मेरठ से आरोपी गिरफ्तार; 8 लाख के नकली बिल बरामद
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
पंचकूला क्लब फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला क्लब फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना

पंचकूला क्लब फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला क्लब फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में हुई गोलीबारी की घटना अब एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़ती नजर आ रही है। हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए दो और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी बलविंद्र सिंह उर्फ छनकु और सुखविंद्र सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। बलविंद्र पर 50 हजार रुपये, जबकि सुखविंद्र पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

एटीएस के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम लगातार काम कर रही थी। एसओजी अंबाला की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। अदालत ने उन्हें पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के कुछ सदस्य विदेश में बैठे लोगों के संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि अमेरिका में मौजूद हैंडलर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े हुए थे। स्थानीय स्तर पर इनके सहयोगी आरोपियों को रहने के लिए ठिकाने, वाहन और आर्थिक सहायता मुहैया कराते थे।

एटीएस अब इस नेटवर्क के जरिए हथियारों, नशीले पदार्थों और अवैध धन के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थ भेजे जाने की आशंका तथा स्थानीय स्तर पर सक्रिय लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं।

पहले गिरफ्तार आरोपियों से मिली अहम बरामदगी

इस मामले में एटीएस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनकी निशानदेही पर जांच टीम ने तीन कारें, एक मोटरसाइकिल, दो अवैध पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इसके अलावा 529 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नकदी गिनने वाली तीन मशीनें और अन्य सामान भी जब्त किया गया था।

गौरतलब है कि 13 सितंबर को सेक्टर-11 के अलिफ लैला क्लब में हुई फायरिंग के दौरान एक युवती घायल हो गई थी। घटना के बाद सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती जांच के बाद मामला संगठित आपराधिक गतिविधियों और कथित नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़ने के पहलू तक पहुंच गया।

वित्तीय लेन-देन और सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज

दोनों नए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एटीएस अब उनके मोबाइल फोन, बैंकिंग लेन-देन और अन्य संपर्कों की पड़ताल कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाना है।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से विदेश में बैठे कथित हैंडलरों, स्थानीय सहयोगियों और अन्य संदिग्धों के बारे में पूछताछ की जाएगी। एटीएस को उम्मीद है कि पूछताछ से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

Back To Top