Breaking News
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद
रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

गांव चलो अभियान – टनकपुर स्टेडियम में बिछेगा सिंथेटिक ट्रैक, बनेगा आधुनिकतम

गांव चलो अभियान – टनकपुर स्टेडियम में बिछेगा सिंथेटिक ट्रैक, बनेगा आधुनिकतम

नारी शक्ति पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड की रीढ़ – सीएम

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘गांव चलो अभियान’ के तहत चंपावत जिले के तहसील टनकपुर के फागपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। फागपुर में गांव चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नारी शक्ति को इस पर्वतीय राज्य की रीढ़ कहा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु किए जा रहे अनेकों विकास कार्यों के अतिरिक्त चंपावत जिले में हो रहे अनेकों विकास कार्यों व स्वीकृत योजनाओं की जानकारी दी।

गांव चलो अभियान अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा हेलीपैड से सीधे फागपुर निवासी सबिता देवी पत्नी दिनेश आर्या के घर पहुंचे जहां उन्होंने परिवार वालों का हाल-चाल जाना और वार्ता की। उन्होंने वहा चारा कुट्टी मशीन भी चलायी। मुख्यमंत्री के समक्ष परिवार जनों ने अपने कच्चे गोठ की समस्या रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने उप जिलाधिकारी को तत्काल इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी गांव में ही स्थित संगीता रावल पत्नी राजकुमार रावल के घर पहुंचे और वहा नन्हे मुन्ने बच्चों से बात की और उन्हें चॉकलेट, टाफी दी, अपने पास मुख्यमंत्री को पाकर बच्चे और स्थानीय लोग काफी खुश नजर आए।

मुख्यमंत्री ने चाखा(पत्थर की हाथ वाली चक्की) चलाई। और भट्ट की दाल को दला। मुख्यमंत्री के अचानक ही दोनों परिवारों में पहुंचने से घर के सभी लोग काफी उत्साहित, खुश नजर आए और उनका स्वागत किया। फागपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विवेकाधीन कोष से मनीषा देवी पत्नी देवेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कैनाल कॉलोनी चांदनी को 01 लाख तथा मीना देवी पत्नी स्वर्गीय विपिन कुमार निवासी बोरागोठ टनकपुर को 50 हजार की धनराशि स्वीकृत करते हुए शीघ्र प्रदान करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए।

मुख्यमंत्री ने फागपुर भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए 7 घोषणाएं की जिसमें टनकपुर स्टेडियम का उच्चीकरण तथा 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, इंडोर स्विमिंग पूल, बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जाएगा टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में अर्बन फॉरेस्ट योजना के अन्तर्गत पृथक-पृथक वृहद पार्क का निर्माण किया जाएगा।

ग्राम सभा फागपुर में आन्तरिक मार्गों का निर्माण किया जाएगा

राजकीय प्राइमरी पाठशाला फागपुर व जूनियर हाईस्कूल फागपुर का रूपान्तरण, स्मार्ट कक्षा का निर्माण व आधुनिकीकरण किया जायेगा

राजकीय जूनियर हाईस्कूल फागपुर का नाम डा० भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखा जायेगा

बनबसा केनाल गेट से देवीपुरा धनुष पुल तक सड़क को हॉटमिक्स किया जायेगा

टनकपुर में नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना की जाएगी

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, उपाध्यक्ष वन एवं पर्यावरण दीपक मेहरा, जिला पंचायत सदस्य किरण देवी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, शिवराज सिंह कठायत, ग्राम प्रधान हर्षवर्धन, उप जिला अधिकारी आकाश जोशी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,भारी संख्या में जनता मोजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top