Breaking News
दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या
दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या
दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर
दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
विकासनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार
विकासनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार
मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम
जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
दिल्ली पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर को दबोचा, 656 ग्राम अफीम और MDMA बरामद
दिल्ली पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर को दबोचा, 656 ग्राम अफीम और MDMA बरामद
उत्तराखंड में ठंड का बढ़ेगा असर, पहाड़ों से मैदानों तक कोहरे की चादर
उत्तराखंड में ठंड का बढ़ेगा असर, पहाड़ों से मैदानों तक कोहरे की चादर

दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर

दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर

दिल्ली। राजधानी के बवाना इलाके में बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उसके घर के बाहर गोली मार दी। पूठ खुर्द क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई इस वारदात में 38 वर्षीय अभिनव गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसकी छाती में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, अभिनव शुक्रवार रात अपने घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में एक गोली उसकी छाती में जा लगी। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया।

वारदात की जानकारी मिलते ही बवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल की छानबीन के दौरान पुलिस को चार खाली कारतूस मिले। क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभिनव के पास अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल भी थी। शुरुआती जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि उस पर पहले भी हमला हो चुका है। ऐसे में पुलिस पुरानी रंजिश के पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

इसके अलावा वारदात के पीछे गैंगवार की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा गया है। हालांकि, अभी तक हमले की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि तीनों हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Back To Top