Breaking News
विकासनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार

मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम

सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI

दिल्ली पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर को दबोचा, 656 ग्राम अफीम और MDMA बरामद

उत्तराखंड में ठंड का बढ़ेगा असर, पहाड़ों से मैदानों तक कोहरे की चादर

जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण

पंचकूला सिविल अस्पताल में सरकारी धन के गबन का एक और मामला, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पत्नी पर FIR

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

नंदगंज । गाजीपुर में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर की रात ग्राम धरवां में जैबुन निशा और उनकी बेटी एनम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड के बाद नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मामले में नामजद सोनू उर्फ परवेज पुत्र स्व. महमूद, निवासी ग्राम श्रीगंज, थाना नंदगंज पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

शनिवार तड़के पुलिस टीम ने नंदगंज पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास से ग्राम देवोपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी का सामना पुलिस से हो गया। खुद को पुलिस से घिरा देखकर उसने टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। मौके से वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़, तमंचा, कारतूस और बाइक भी बरामद की गई है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, कांस्टेबल जमील अंसारी, रोहित यादव, प्रदीप कुमार और मो. उमर शामिल रहे।

Back To Top