Breaking News
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना

मसूरी होम स्टे में महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच से खुलेगा मौत का राज

मसूरी होम स्टे में महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच से खुलेगा मौत का राज

देहरादून। मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित एक होम स्टे में दिल्ली निवासी 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 15 जून की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि टिपरीधार स्थित कियाना होम स्टे के एक कमरे में एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी है। महिला अपने पति के साथ कमरे में ठहरी हुई थी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27) पत्नी सौम्या श्रीचरण, निवासी दिल्ली के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दंपति 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और 14 जून की रात मसूरी स्थित होम स्टे पहुंचे थे।

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि रात में दोनों ने शराब का सेवन किया था और करीब साढ़े तीन बजे सो गए थे। सुबह उठने पर पत्नी अचेत अवस्था में मिली।

पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और साक्ष्य जुटाए। कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजा गया।

डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में महिला के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
मृतका के पिता की ओर से मामले की जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिसरा जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का अंतिम खुलासा हो सकेगा।

Back To Top