Breaking News
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना

उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया

उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया

उरई। उत्तर प्रदेश के उरई में पारिवारिक विवाद के बीच डेढ़ साल के बच्चे की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। कोटरा थाना क्षेत्र के सिकरी व्यास गांव में मां पर अपने ही छोटे बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश कुमार बरार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके चार बच्चे हैं। बताया गया कि सोमवार शाम बच्चों को लेकर राजेश और उसकी 30 वर्षीय पत्नी पारो के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया और परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो गए।

राजेश के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब चार बजे उसकी पत्नी अपने डेढ़ वर्षीय बेटे रितिक को दूसरे कमरे से उठाकर ले आई। कुछ देर बाद राजेश की नींद खुली तो उसने बच्चे को अपनी पत्नी से लेकर अपने पास सुला लिया। आरोप है कि इसके बाद जब राजेश दोबारा सो गया, तब महिला ने बच्चे को नुकसान पहुंचाया।

कुछ देर बाद राजेश की आंख खुली तो उसने पत्नी को बच्चे के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा। उसने तत्काल हस्तक्षेप किया, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

राजेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में पत्नी की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और ग्वालियर में चल रहे इलाज का भी जिक्र किया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी अक्सर बच्चों के साथ मारपीट करती थी और घटना से पहले भी घर में विवाद हुआ था। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कोटरा थाना निरीक्षक विमलेश कुमार के अनुसार, पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Back To Top