Breaking News
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ब्राह्मणवाला में निर्माणधीन आढ़त बाजार का किया निरीक्षण

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ब्राह्मणवाला में निर्माणधीन आढ़त बाजार का किया निरीक्षण

देहरादून। आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ब्राह्मणवाला में निर्माणधीन आढ़त बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीडीए द्वारा निर्माणाधीन पार्किंग, फायर स्टेशन आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

डॉ अग्रवाल को अधिकारियों ने बताया कि 356 प्रभावित व्यापारियों में से 285 व्यापारियों को यहां प्लाट दिया रहा है, यह प्लाट उनकी वर्तमान दुकान के मूल्य के आधार पर दिया गया है। बताया कि शेष व्यापारियों को धनराशि दी गई है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री अग्रवाल को अधिकारियों ने बताया कि लगभग 126 करोड़ रुपए की योजना से करीब 10 हेक्टेयर भूमि पर आढ़त बाजार शिफ्ट किया जा रहा है। बताया कि पांच मंजिला पार्किंग निर्माणाधीन है जिसमें 570 वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।

डॉ अग्रवाल ने निरीक्षण के बाद मीडियाकर्मियों को बताया कि पार्किंग निर्माणधीन है। आढ़त बाजार के दोनों और सड़क बनाने का कार्य गतिमान है। यहां ओवरहेंड टैंक निर्माणाधीन है। बताया कि 3 शौचालय बनाए जाएंगे जो सार्वजनिक होंगे। जिसमें महिलाओं के लिए एक पिंक शौचालय बनाया जाएगा। बताया कि यहां एसटीपी, फायर स्टेशन, कोल्ड स्टोरेज, पॉलीक्लिनिक, होटल वर्स्ट हाउस तथा पार्क आदि बनाया जाना है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि आढ़त बाजार में एक मंदिर, धर्मकांटा, एलटी पैनल रूम, ठोस अपशिष्ट निस्तारण हेतु गार्बेज कलेक्शन का भी प्रावधान किया गया है। बताया कि 2025 के माह मई तक यह कार्य पूर्ण किया जाना है। बताया कि उनकी ओर से विभाग को गुणवत्ता के साथ तय समय के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एमडीडीए हरिश्चंद्र राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, अपर सहायक अभियंता सुनील उप्रेती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top