Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज़ : गूलर बाजार के पास बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस
ब्रेकिंग न्यूज़ : गूलर बाजार के पास बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस
गौकशी की फिराक में घूम रहा एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार
गौकशी की फिराक में घूम रहा एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार
उत्तराखण्ड में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार : मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
फर्जी GST बिलिंग के जरिए देश-विदेश के कारोबारियों से ठगी, मेरठ से आरोपी गिरफ्तार; 8 लाख के नकली बिल बरामद
फर्जी GST बिलिंग के जरिए देश-विदेश के कारोबारियों से ठगी, मेरठ से आरोपी गिरफ्तार; 8 लाख के नकली बिल बरामद
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
पंचकूला क्लब फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला क्लब फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर में स्कूल परिसर स्थित घर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर में स्कूल परिसर स्थित घर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून  – विकासनगर क्षेत्र में स्कूल परिसर में बने घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी, स्कूल से संबंधित दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चोरी से पहले घर की रेकी की थी और इसके बाद अपने तीन रिश्तेदारों को पंजाब व देहरादून से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, 23 सितंबर 2026 को बरोटीवाला निवासी गोपाल सिंह ने कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने घर के कमरे की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305(ए)/331(8) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और पूर्व में ऐसी घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों का भी सत्यापन किया गया।

इसी कार्रवाई के दौरान 30 सितंबर को पुलिस ने चेकिंग के समय मुखबिर की सूचना पर बाबूराम पुत्र स्वर्गीय चरण दास, निवासी तोलाराम बस्ती, नवाबगढ़, विकासनगर, उम्र 65 वर्ष, को पुल नंबर-1 विकासनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की नकदी, अन्य दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UK-16-A-1458 बरामद हुई।

पूछताछ में बाबूराम ने पुलिस को बताया कि उसने 23 सितंबर को अपने तीन साथियों सोनू, राजेन्द्र और मदन के साथ मिलकर बरोटीवाला स्थित स्कूल परिसर के घर में चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, सोनू और मदन उसके साले हैं, जबकि राजेन्द्र उसके भाई का बेटा है। सोनू लुधियाना, राजेन्द्र भटिंडा पंजाब और मदन नयागांव क्षेत्र में रहता है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात से पहले बाबूराम ने घर की रेकी की और अपने साथियों को विकासनगर बुलाया। उसने अपनी मोटरसाइकिल से राजेन्द्र और सोनू को बरोटीवाला शिव मंदिर तिराहे तक पहुंचाया। इसके बाद दोनों गन्ने के खेत के रास्ते घर तक पहुंचे और जाली काटकर अंदर घुसे। वारदात के बाद बाबूराम उन्हें हनुमान मंदिर के पास लेने पहुंचा और मोटरसाइकिल से वेदांश चौक तक छोड़ दिया। वहां से दोनों मदन के साथ नयागांव चले गए।

पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद अन्य आरोपियों ने बाबूराम को उसके हिस्से की रकम और कुछ दस्तावेज दिए थे। पूछताछ में गिरोह द्वारा पछवादून क्षेत्र में अन्य चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने की बात भी सामने आई है। पुलिस इन घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

बरामदगी:

  • 5,000 रुपये नकद
  • Great Value Modern School की फीस बुक
  • स्कूल के 3 फीस कार्ड
  • वारदात में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UK-16-A-1458
Back To Top