Breaking News
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर

किडनी स्टोन का रिस्क होगा कम, बस रोजाना सुबह उठकर पिएं संतरे का जूस

किडनी स्टोन का रिस्क होगा कम, बस रोजाना सुबह उठकर पिएं संतरे का जूस

संतरे का जूस सेहत के लिए जबरदस्त तरीके से फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं. इस जूस में विटामिन बी-9 और फोलेट भी मिलता है, जो ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मदद करता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर हर दिन दो गिलास ऑरेंज जूस पिया जाए तो ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है. यह ऑक्सिजनेटेड ब्लड फ्लो बॉडी में बनाए रखता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं. संतरे का जूस किडनी स्टोन में भी फायदेमंद होता है. यह इसका खतरा कम करता है।

किडनी स्टोन में फायदेमंद संतरे का जूस
संतरे के जूस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स कर हेल्दी रखने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, संतरे का जूस विटामिन सी, पोटैशियम, साइट्रिक एसिड और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है. साइट्रिक एसिड यूरिन के पीएच वैल्यू को सही रखने में मदद करता है और किडनी स्टोन बनने से रोकता है. हर दिन सुबह ताजे संतरे का जूस पीने से किडनी स्टोन की समस्या नहीं होती है।

किडनी स्टोन का खतरा कैसे घटाता है संतरे का जूस
किडनी स्टोन मुख्य तौर पर दो तरह की होती है. पहला- कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन, जो बेहद कॉमन है और दूसरी- यूरिक एसिड स्टोन, जो शरीर में यूरिक एसिड के बढऩे का कारण होती है. दोनों तरह की पथरी में संतरे का जूस फायदेमंद होता है. इस जूस से यूरिन में साइट्रेट का लेवल बढ़ जाता है, जो कैल्शियम ऑक्सालेट के साथ मिलकर किडनी स्टोन के रिस्क को कम करता है. इसके कुछ गुण यूरिक एसिड को कम करने में भी मददगार होते हैं।

किडनी स्टोन में संतरे का जूस कैसे पिएं
अगर घर में किसी को किडनी स्टोन की समस्या है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास ताजे संतरे का जूस पीना चाहिए. नियमित तौर पर ऐसा करने से किडनी स्टोन का खतरा टलता है और शरीर से गंदगी भी बाहर निकल जाती है।

किडनी स्टोन से बचने क्या करें, क्या नहीं

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
  • डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं।
  • नमक जितना कम हो सके, उतना खाएं।
  • खाने में प्रोटीन को बैलेंस रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top