Breaking News
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी

संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम

मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया

नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश

गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार

हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल

पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल

बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये

सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि

बरेली में पुलिस मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बरेली। फरीदपुर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश के दौरान फायरिंग हुई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में कासिम खां के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पहले फरीदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में कासिम के साथ जाहिद अली खां को भी हिरासत में लिया है। दोनों के पास से दो तमंचे, कारतूस, खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को फरीदपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में मेवा शर्फापुर निवासी कासिम खां वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग मोटरसाइकिल से बीसलपुर रोड की ओर साठा पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस का दावा है कि घेराबंदी होते ही आरोपियों ने टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कासिम खां के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

फिलहाल पुलिस ने बरामद हथियारों और अन्य सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Back To Top