Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

पीएम मोदी ने विपक्ष पर चुन-चुनकर दागे सवाल, पूछा- ‘ईवीएम जिंदा है या मर गया?’

पीएम मोदी ने विपक्ष पर चुन-चुनकर दागे सवाल, पूछा- ‘ईवीएम जिंदा है या मर गया?’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से NDA संसदीय दल का नेता चुना गया. नेता चुने जाने के बाद NDA प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया. इससे पहले संसद भवन की पुरानी इमारत में स्थित संविधान कक्ष में NDA की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा. प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जब चार जून के नतीजे आए तो मैं काम में व्यस्त था. बाद में फोन आने शुरू हुए. मैंने कहा कि ये आंकड़े तो ठीक हैं, ये बताओ कि EVM जिंदा है या मर गया? क्योंकि ये लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र और लोकतंत्र की प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा दिया जाए. ये लगातार EVM को गाली देते रहे. ये EVM की अर्थी निकालने की तैयारी में थे।

उन्होंने कहा, ‘लेकिन 4 जून की शाम तक उनको ताले लग गए. ईवीएम ने उनको चुप करा दिया. यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है, इसकी निष्पक्षता है. मुझे उम्मीद है कि मुझे 5 साल तक EVM के बारे में सुनने को नहीं मिलेगा, लेकिन जब हम 2029 में जाएंगे, तो शायद वे फिर से ईवीएम के बारे में बात करेंगे. देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा.’ PM मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा, ’10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाई. अगर 2014, 2019 और 2024 के चुनावों को मिला दें, तो कांग्रेस को उतनी सीटें भी नहीं मिलीं, जितनी इस चुनाव में बीजेपी को मिलीं. मैं साफ देख सकता हूं कि पहले इंडी गठबंधन के लोग धीरे-धीरे डूब रहे थे, अब वे तेजी से डूबने वाले हैं।’

PM मोदी ने दावा किया कि देश को सिर्फ NDA पर भरोसा है और उन्होंने कहा, ‘जब इतना अटूट भरोसा और विश्वास होता है, तो स्वाभाविक है कि देश की उम्मीदें भी बढ़ेंगी और मैं इसे अच्छा मानता हूं.’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा था कि पिछले 10 सालों का काम तो बस एक ट्रेलर है और यही मेरी प्रतिबद्धता है.’ उन्होंने देश की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बिना किसी देरी के और अधिक तेजी से, अधिक आत्मविश्वास के साथ और अधिक विस्तार से काम करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘हम न तो हारे थे और न ही हारे हैं, लेकिन 4 तारीख के बाद हमारा व्यवहार हमारी पहचान बताता है कि हम जीत को पचाना जानते हैं. हमारे संस्कार ऐसे हैं कि हम जीत की गोद में उन्माद नहीं पालते और न ही हारे हुए का मजाक उड़ाने के संस्कार हमारे अंदर हैं. हम विजयी की रक्षा करते हैं और पराजित का मजाक उड़ाने की विकृति हमारे अंदर नहीं है. ये हमारे संस्कार हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top