Breaking News
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति

मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति

पौड़ी । जनपद में मतदाताओं की सुविधा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदेय स्थलों के युक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के भौतिक सत्यापन तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रस्तुत 22 प्रस्तावों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति व्यक्त की। प्रस्तावों के अनुमोदन के उपरांत जनपद में मतदेय स्थलों की संख्या 1008 से बढ़कर 1016 हो जाएगी।

बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों में मतदाताओं की दूरी संबंधी असुविधा को देखते हुए 8 नए मतदेय स्थल बनाने, 1 मतदेय स्थल के स्थानांतरण, 3 मतदेय स्थलों के भवन अथवा क्षेत्र के नाम में संशोधन तथा अन्य कारणों से 10 मतदेय स्थलों में परिवर्तन किए जाने के प्रस्ताव शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को प्रस्तावित मतदेय स्थलों के भवनों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों का चयन इस प्रकार किया जाए कि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वहां आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से दुरुस्त करने और मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में 181, पौड़ी में 169, श्रीनगर में 200, चौबट्टाखाल में 162, लैंसडौन में 151 तथा कोटद्वार में 153 मतदेय स्थल होंगे। इस प्रकार जनपद में कुल 1016 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी.आर. चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एल. शाह तथा भारतीय जनता पार्टी से कमल किशोर रावत, क्रांति किशोर, संतोष चंदोला एवं राजेंद्र सिंह रावत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से भरत सिंह रावत, विनोद नेगी एवं धीरज सिंह रावत, बहुजन समाज पार्टी से सुबोध कुमार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से आयुष कुमार उपस्थित रहे। संबंधित उप जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Back To Top