Breaking News
गाजियाबाद में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या का आरोप, भाई को वीडियो कॉल कर दिखाई हालत

आसनसोल के हथियार मामले में वांछित पवन कुमार सिंह बिहार STF के हत्थे चढ़ा, अथमलगोला से गिरफ्तारी

रांची CIP में मनोविज्ञान छात्रा ने साथी छात्र पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत

पानीपत में फर्जी सरकारी नंबर प्लेट का खेल, पिता-पुत्र पर केस; दोनों कारों में मिले सायरन

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा

बांग्लादेशी नागरिक का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले रैकेट का मुख्य आरोपी पटना से गिरफ्तार
बांग्लादेशी नागरिक का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले रैकेट का मुख्य आरोपी पटना से गिरफ्तार

आसनसोल के हथियार मामले में वांछित पवन कुमार सिंह बिहार STF के हत्थे चढ़ा, अथमलगोला से गिरफ्तारी

आसनसोल के हथियार मामले में वांछित पवन कुमार सिंह बिहार STF के हत्थे चढ़ा, अथमलगोला से गिरफ्तारी

जमुई। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दर्ज अवैध हथियारों के मामले में फरार चल रहे जमुई के एक आरोपित को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए उसे पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के रवैय गांव निवासी पवन कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित कोक ओवन थाना में दर्ज कांड संख्या 159/2026 में वांछित था।

बिहार पुलिस मुख्यालय की विशेष कार्य बल शाखा की ओर से 5 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में गिरफ्तारी की पुष्टि की गई। जानकारी के मुताबिक, कोक ओवन थाने में पवन कुमार सिंह के खिलाफ 25 सितंबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1)(ए), 25(1बी)(ए), 25(6) और 25(8) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपित पश्चिम बंगाल से निकलकर बिहार आ गया था और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर ठिकाना बदल रहा था। पश्चिम बंगाल पुलिस से मिले इनपुट के बाद बिहार एसटीएफ ने उसकी तलाश शुरू की।

तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ को उसके अथमलगोला में मौजूद होने का सुराग मिला। इसके बाद टीम ने तीन अक्टूबर को इलाके में छापेमारी कर पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। आरोपित को ट्रांजिट रिमांड के जरिए पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि उसे संबंधित अदालत में पेश किया जा सके और मामले में आगे पूछताछ की जा सके।

Back To Top