Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री

‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज

‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज

Border 2 Jaate Hue Lamho: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच खास उत्सुकता पैदा कर चुकी है। देशभक्ति और भावनाओं से भरी इस फिल्म के गानों को भी लगातार सराहना मिल रही है। पहले ‘घर कब आओगे’ और फिर रोमांटिक ट्रैक ‘इश्क दा चेहरा’ के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का तीसरा गीत रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिला रहा है।

नया गाना ‘जाते हुए लम्हों’ दरअसल सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के मशहूर गीत का रीक्रिएटेड वर्जन है। इस गीत को इस बार संगीतकार मिथुन ने नए अंदाज में तैयार किया है, जबकि इसे आवाज दी है लोकप्रिय गायक विशाल मिश्रा ने। खास बात यह है कि गाने में ओरिजनल वर्जन के सिंगर रूप कुमार राठौड़ की झलक भी सुनने को मिलती है, जिससे गीत की भावनात्मक गहराई और बढ़ जाती है।

मूल फिल्म ‘बॉर्डर’ में इस गीत को जावेद अख्तर ने लिखा था और अनु मलिक ने संगीत दिया था। नए संस्करण में पुराने एहसास को बरकरार रखते हुए आधुनिक टच देने की कोशिश की गई है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और फैंस इसे भावुक और दिल को छू लेने वाला बता रहे हैं।

‘जाते हुए लम्हों’ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गाना है। इससे पहले रिलीज हुए ‘घर कब आओगे’ ने देशभक्ति का जज्बा जगाया था, जबकि ‘इश्क दा चेहरा’ ने फिल्म के रोमांटिक पक्ष को सामने रखा। अब यह नया गीत कहानी के भावनात्मक पहलू को और मजबूती देता नजर आ रहा है।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मुख्य कलाकारों के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। देशभक्ति और जज्बे से भरपूर इस वॉर ड्रामा का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

(साभार)

Back To Top