Breaking News
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान

मन की बात’ देश की जनता को जागरूक बनाने का प्रभावी माध्यम- महाराज

मन की बात’ देश की जनता को जागरूक बनाने का प्रभावी माध्यम- महाराज

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बूथ नंबर 59 पर सुनी मन की बात

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पर सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 120वीं कड़ी सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश की जनता को जागरूक और सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पर सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को नैशविला रोड़ स्थित नियर मोहन मंदिर बूथ नं. 59 पर पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 120वीं कड़ी सुनी। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से देश को कई लाभ हैं। यह कार्यक्रम देश के नागरिकों को अपने विचार और सुझाव साझा करने का एक मंच प्रदान करता है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं और देश के नागरिकों को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

महाराज ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के नागरिकों को जागरूक और सशक्त बनाने में मदद करता है। यह कार्यक्रम देश के नागरिकों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करता है और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताता है। यह कार्यक्रम देश के विकास में योगदान करने के लिए देश के नागरिकों को प्रेरित करता है। महाराज ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के नागरिकों को एकजुट करने में मदद करने के साथ-साथ देश के विकास में काम करने के लिए भी प्रेरित करता है।

मन की बात कार्यक्रम में पार्षद अशोक डोबरियाल, पूर्व पार्षद सतीश कपूर, भाजपा वार्ड-अध्यक्ष दिनेश सेमवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, पीके अग्रवाल, रोहिला, अशोक सेठी, मनोज धीमान, भानु, सुनील सिंह, जगदीश यादव और मोहन लाल वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top