Breaking News
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी

मेकअप के कई उत्पादों का विकल्प बन सकता है लिप ग्लॉस, जानिए इस्तेमाल के तरीके

मेकअप के कई उत्पादों का विकल्प बन सकता है लिप ग्लॉस, जानिए इस्तेमाल के तरीके

लिप ग्लॉस को होंठों की देखभाल के लिए एक बेहतरीन उत्पाद माना जाता है क्योंकि यह होंठों को मॉइस्चराइज करने, मुलायम बनाने और चमक प्रदान करने में मदद कर सकता है।आमतौर पर महिलाएं इसका इस्तेमाल होंठों को रूखेपन या फटने से बचाने के लिए करती हैं, लेकिन यह कई अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स का विकल्प भी बन सकता है।आइए जानते हैं कि लिप ग्लॉस का इस्तेमाल किन-किन उत्पादों का काम कर सकता है।

हाइलाइटर के तौर पर करें इस्तेमाल
हाइलाइटर चेहरे के बेस्ट फीचर्स को हाइलाइट करने में मदद करता है। इसलिए सिर्फ प्रोफेशनल्स ही नहीं, बल्कि आम लड़कियां भी इसका इस्तेमाल करती हैं।हालांकि, अगर आपका हाइलाइटर खत्म हो जाता है या कहीं जाते समय आप होंठों और गाल के लिए दो अलग-अलग उत्पाद को अपने पर्स में नहीं करना चाहती हैं तो इसमें लिप ग्लॉस मदद कर सकता है।इसका कारण है कि लिप ग्लॉस, हाइलाइटर का काम कर सकता है।

क्रीम ब्लश की जगह लगाएं
क्रीम ब्लश में मॉइस्चराइजिंग क्रीम और बटरी सॉफ्ट फॉर्मूला होता है, जो इसे रूखी त्वचा वाले लोगों के लिए सही बनाता है।यह आपकी त्वचा पर आसानी से ब्लेंड हो जाता है और आपके गालों को प्राकृतिक निखार देता है।हालांकि, अगर आपके पास गुलाबी रंग का लिप ग्लॉस है तो आप उसका इस्तेमाल बतौर क्रीम ब्लश कर सकते हैं। गाल पर लिप ग्लॉस लगाने के बाद इसे अच्छे से ब्लेंड करें।यहां जानिए ब्लश के प्रकारे।

आइब्रो जेल का कर सकता है काम
आइब्रो जेल आपकी आइब्रो को लंबे समय तक सेट रखने में मदद कर सकता है, लेकिन अगर आपके पास यह नहीं है और क्लियर लिप ग्लॉस है तो आप आइब्रो को उससे भी सेट कर सकते हैं।लाभ के लिए थोड़ा-सा लिप ग्लॉस अपने एक उंगली पर लगाकर हल्के हाथों से अपनी आइब्रो पर लगाएं।यह आइब्रो को घनी, मोटी और मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है।यहां जानिए महिलाओं की मेकअप किट के लिए जरूरी आई प्रोडक्ट्से।

आईशैडो की तरह लगाएं
आपको नो मेकअप लुक पसंद है तो कोई भी आईशौडो लगाने की बजाय आंखों पर गुलाबी रंग का लिप ग्लॉस लगाएं।लाभ के लिए सबसे पहले पलकों पर आई प्राइमर का इस्तेमाल करें, फिर गुलाबी रंग के लिप ग्लॉस को लगा लें। इसके बाद इसे उंगली की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड करें।यह आंखों को चमक देने और आकर्षक बनाने में मदद कर सकता है।

बालों को बना सकता है आकर्षक
रूखे और बेजान बाल पूरे लुक को खराब कर सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए भी लिप ग्लॉस का इस्तेमाल किया जा सकता है।लाभ के लिए अपने हाथों पर थोड़ा क्लियर लिप ग्लॉस लगाएं और फिर बालों पर स्वाइप करके लगा लें।इसके अलावा बेबी हेयर को ठीक और सेट रखने के लिए आप हेयरलाइन पर भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top