Breaking News
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी

बद्री-केदार की हेलिकॉप्टर यात्रा पर लगी रोक, 15 सितंबर तक रहेगी बंद 

बद्री-केदार की हेलिकॉप्टर यात्रा पर लगी रोक, 15 सितंबर तक रहेगी बंद 

देहरादून। बरसात सीजन को देखते हुए जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ की हेलिकॉप्टर यात्रा पर रोक लगा दी गई है। यह सेवा आगामी 15 सितंबर तक बंद रहेगी। इस सीजन अब तक डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु बद्री-केदार की यात्रा हेलीकॉप्टर से कर चुके हैं। कपाट खुलने के बाद 10 मई से रुद्राक्ष एविएशन के डबल इंजन हेलिकॉप्टर ने जौलीग्रांट हेलीपैड से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हवाई यात्रा शुरू की थी। करीब 36 दिन तक हेलिकॉप्टर ने लगभग जौलीग्रांट से तीन चक्कर लगाए। इसमें एक बार में कुल 18 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। इस तरह से हर रोज 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने दो धामों की यात्रा की।

बरसात के बाद मौसम ठीक रहने पर हवाई यात्रा सेवा को को आगामी 16 सितंबर से फिर से शुरू किया जाएगा। जौलीग्रांट हेलीपैड से पिछले वर्ष मई में पहली बार हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू किया गया था,। इस बार श्रद्धालुओं को संबंधित कंपनी ने दो धामों में रात्रि विश्राम की सुविधा भी दी। इस कारण प्रतिदिन हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल रही। केेदारनाथ के कपाट खुलने पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनके परिवार ने पहले श्रद्धालुओं के रूप में जौलीग्रांट से हेलिकॉप्टर यात्रा की थी। करीब 36 दिन तक हेलीकॉप्टर ने जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरी है। इससे अब तक डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए हैं। फिलहाल की योजना है इसे 16 सितंबर से दोबारा शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top