Breaking News
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा

जानिए बीते एक सप्ताह में कितनी बदली सोने व चांदी की कीमत

जानिए बीते एक सप्ताह में कितनी बदली सोने व चांदी की कीमत

मुंबई। भारतीय सर्राफा बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. इस दौरान सोने का भाव 1400 तो चांदी 2700 रुपये से अधिक टूट गई. हालांकि उससे पहले बाजार में दोनों धातुओं की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया. अगर बात करें एक सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों के बारे में इस दौरान दोनों धातुओं के दाम कम हुए हैं. पिछले रविवार यानी 14 जुलाई को सोने की कीमत 73,580 रुपये प्रति दस ग्राम थी, जो रविवार (21 जुलाई) को 0.33 प्रतिशत यानी 240 रुपये कम होकर 73,340 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए. जबकि चांदी की कीमत पिछले रविवार के मुकाबले बढ़ गईं. बीते रविवार को चांदी का भाव 93,280 रुपये प्रति किग्रा था. जो आज 3.68 प्रतिशत यानी 3430 रुपये टूटकर 89,850 रुपये प्रति किग्रा पर आ गए।

पिछले सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को भी बाजार में दोनों धातुओं के दाम कम हो गए. एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमत 0.04 प्रतिशत यानी 26 रुपये टूटकर 73,016 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गईं. वहीं चांदी क भाव 0.03 प्रतिशत यानी 29 रुपये महंगा होकर 89,675 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

यूएस कॉमेक्स पर सोने-चांदी का भाव
अगर बात करें विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स की तो यहां भी सोने और चांदी की कीमतें में गिरावट देखने को मिली. यहां सोने का भाव 2.18 प्रतिशत यानी 53.60 डॉलर गिरकर 2,402.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. जबकि चांदी की कीमत 2.71 प्रतिशत यानी 0.82 डॉलर गिरकर 29.41 डॉलर प्रति औंस हो गई।

देश के चार प्रमुख शहरों में कीमतें
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 66,990 तो 24 कैरेट सोने की कीमत 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है. जबकि चांदी का भाव 89,530 रुपये प्रति किग्रा बना हुआ है. मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,100 तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 73,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत 89,680 रुपये प्रति किग्रा हो गई है।

कोलकाता में सोना (22 कैरेट) 67,018 रुपये तो 24 कैरेट गोल्ड 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है. वहीं चांदी का भाव 89,560 रुपये प्रति किग्रा चल रहा है. उधर चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड 67,302 तो 24 कैरेट सोना 73,420 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत 89,940 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top