Breaking News
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश

आईपीएल 2024- क्वालीफायर-1 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2024- क्वालीफायर-1 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

अहमदाबाद।  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर विराजमान है। केकेआर की टीम ने मौजूदा सीजन में 14 मैचों में से 9 जीत हासिल की, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम दूसरे नंबर पर है। अब केकेआर की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-1 मैच में होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में सीधा एंट्री करेगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी। ऐसे में अहमदाबाद की पिच पर बैटर्स या बॉलर्स, किसे फायदा होगा, आइए जानते है?

अगर बात करें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तो बता दें कि इस मैदान बैटर्स को जमकर रन बनाते हुए देखा जाता है। नई गेंद के साथ शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच बढ़ता है तो स्पिनर्स के लिए भी पिच मददगार साबित होती है। हालांकि, यहां हमेशा लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम फायदे में रहती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद करेगी।

अगर बात करें आंकड़ों की तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने आईपीएल के कुल 33 मैचों की मेजबानी की है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 15 मैच जीते है, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 18 मैचों में जीत मिली। यहां पहले बैटिंग का औसत स्कोर 168 रन है, जबकि इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 233 रन का बना है, जो कि गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में बनाया था।

मौजूदा आईपीए सीजन में इस मैदान पर कुल 6 मैच खेले गए, जहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को 2 जीत मिली, जबकि 4 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते।

अगर बात करें केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले गए है, जिसमें 17 मैच में केकेआर को जीत मिली, जबकि 9 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच एक बार भिड़ंत हुई, जिसमें केकेआर न हैदराबाद को मात दी। ऐसे में अब क्वालीफायर-1 मैच में हैदराबाद की टीम केकेआर से हार का हिसाब चुकता करना चाहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top