Breaking News
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त

गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की पूजा, दिल्ली-वासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की पूजा, दिल्ली-वासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

नई दिल्ली – गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कनॉट प्लेस स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की निरंतर प्रगति और विकास कार्यों की सफलता के लिए मंगलकामना की।

पूजा के पश्चात मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान गणेश सभी बाधाओं को दूर करें और दिल्ली विकास के पथ पर अग्रसर रहे। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।”

गणेश चतुर्थी को लेकर राजधानी समेत पूरे देश में उत्सव का माहौल है। भक्तजन बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना कर पूजन कर रहे हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरतियों की गूंज सुनाई दे रही है। हर तरफ “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष हो रहे हैं।

गणेश चतुर्थी 2025: जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 को पूरे देश में उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें विघ्नहर्ता, बुद्धि के देवता और मंगल के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है।

  • शुभ तिथि: चतुर्थी तिथि 26 अगस्त दोपहर 1:53 बजे से शुरू होकर 27 अगस्त दोपहर 3:43 बजे तक रहेगी।

  • गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा, जिसे अभिजीत मुहूर्त माना जाता है।

  • पूजा विधि: सूर्योदय से पूर्व स्नान कर व्रत का संकल्प लें और विधिपूर्वक गणेश जी की स्थापना करें। “जय गणेश देवा” जैसी आरतियों के साथ आराधना करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

धार्मिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-शांति का वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top