Breaking News
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

सचिन तेंदुलकर से तारीफ सुनकर इमोशनल हुए ‘हाथीराम’ जयदीप अहलावत, बोले – “सर ऐसे मत करो.

सचिन तेंदुलकर से तारीफ सुनकर इमोशनल हुए ‘हाथीराम’ जयदीप अहलावत, बोले – “सर ऐसे मत करो.

मुंबई: वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में ‘हाथीराम चौधरी’ का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत इन दिनों बेहद भावुक हैं। वजह है – उनके पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की ओर से मिला सराहना भरा संदेश, जिसने उन्हें अंदर तक छू लिया।

सचिन ने की जयदीप की एक्टिंग की तारीफ

हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक “Ask Me Anything” सेशन रखा था। इस दौरान एक यूज़र ने सचिन से पूछा:“जयदीप अहलावत ने आपकी बहुत तारीफ की है, आप उनके बारे में क्या कहेंगे?”

इसके जवाब में सचिन तेंदुलकर ने लिखा: “वो एक बेहतरीन एक्टर हैं और मुझे उनका काम बहुत पसंद है। ‘पाताल लोक’ में हाथीराम का किरदार शानदार था।”

जयदीप हुए भावुक, सोशल मीडिया पर जताया आभार

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से खुद के लिए ऐसे शब्द सुनकर जयदीप अहलावत काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो भावुक पोस्ट साझा किए:

“सर ऐसे मत करो, कोई खुशी से पागल भी हो सकता है। बहुत-बहुत शुक्रिया सर। इस मोमेंट को मैं पूरी जिंदगी अपने साथ संजोकर रखूंगा।” “कहीं मैं सपना तो नहीं देख रहा हूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर।”

जयदीप का सफर: छोटे रोल से लेकर ‘हाथीराम’ तक

जयदीप अहलावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2008 की शॉर्ट फिल्म ‘नरमीन’ से की थी। इसके बाद उन्होंने प्रियदर्शन की फिल्में ‘खट्टा मीठा’ और ‘आक्रोश’ जैसी फिल्मों में भी छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल किए। हालांकि, उन्हें असली पहचान अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के किरदार से मिली।

उनकी गहराई से भरी एक्टिंग और किरदार की सच्चाई ने उन्हें ना सिर्फ दर्शकों का, बल्कि अब दिग्गज क्रिकेटर्स का भी फैन बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top