Breaking News
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट

राम का विरोध करना सपा और कांग्रेस का इतिहास – मुख्यमंत्री योगी 

राम का विरोध करना सपा और कांग्रेस का इतिहास – मुख्यमंत्री योगी 

सौ प्रतिशत रोजगार देने जा रही सरकार – मुख्यमंत्री योगी 

उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उन्नाव के भगवंतनगर में चुनावी जनसभा करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ मां चंडिका देवी को नमन किया, कलम और तलवार की धरती को प्रणाम करते हुए प्रथम स्वाधीनता संग्राम के सेनानियों, क्रांतिकारियों और सहित्यकारों को नमन करते हुए भाषण शुरुआत की। सीएम ने सरकार की योजनाएं गिनाईं, वहीं विपक्षी दलों पर हमला भी बोला। सपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा सरकार में नौजवानों के हाथ में तमंचा होता था, हमारी सरकार में टेबलेट है। सरकार सौ प्रतिशत रोजगार देने जा रही है। दस साल में हुए बदलावों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत को वैश्विक सम्मान मिला, देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हमने आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर तोड़ी है। गरीब कल्याण की योजनाओं की तो गिनती ही नहीं है।

कहा कि मोदी ने आतंकवाद का खात्मा कर दिया। आज हमारे देश में पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सामने आकर सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर पर आतंकी हमला हुआ, आतंकवादी के मुकदमों को समाजवादी ने वापस लिया था। इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि भगवान राम के सब द्रोही हैं और जो राम का विरोधी वो हमारा विरोधी है। सपा और कांग्रेस का इतिहास ही है राम का विरोध करना, लोगों से कहा कि सपा-कांग्रेस पर कभी विश्वास नहीं करना। मोदी के नेतृव में आपने नया भारत देखा। यह चुनाव विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत बनाने का चुनाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top