Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अजय देवगन की शैतान

थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अजय देवगन की शैतान

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर हॉरर फिल्म ‘शैतान’ ने थिएटर में खूब गर्दा उड़ाया। इस फिल्म ने अपने काले जादू से दो महीने तक बॉक्स ऑफिस को अपने वश में किये रखा और जमकर कारोबार किया. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. वहीं  थिएट्रिकल रिलीज के लगभग दो महीने बाद फाइनली ‘शैतान’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है। चलिए जानते हैं इस सुपरनेचुरल थ्रिलर को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं?

‘शैतान’ काले जादू और तंत्र मंत्र पर बेस्ड फिल्म है. इस हॉरर थ्रिलर की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसने सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म किया था। वहीं थिएटरों में धमाल माचने के बाद फाइनली ‘शैतान’ ओटीटी पर रिलीज हो गई है. ये फिल्म दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है. शुक्रवार को, स्ट्रीमिंग दिग्गज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की थी कि फिल्म शनिवार, 4 मई, 2024 को डिजिटल रिलीज हो रही है. फिल्म के एक पोस्टर के साथ, नेटफ्लिक्स इंडिया ने लिखा, घर के दरवाजे बंद रखना, कहीं शैतान ना आ जाए शैतान आधी रात को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करनी शुरू कर रहा है! यानी  जो लोग ‘शैतान’ को सिनेमाघरों में  नहीं देख पाए थे, वे अब अपने घरों में आराम से फिल्म का मजा ले सकते हैं।

बता दें कि ‘शैतान’ सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज हुई थी। इसे जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रेजेंट किया गया था और इसका निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया था. वहीं फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। ‘शैतान’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है और ये गुजराती की हॉरर फिल्म वश की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला ने अहम रोल प्ले किया है।

शैतान में अजय देवगन ने फिर दृश्यम 2 के बाद एक प्रोटेक्टिव पिता के रोल में कमबैक किया था। इस फिल्म में अजय अपनी बेटी को बचाने के लिए शैतानी ताकतों से भिड़ जाते हैं। फिल्म में आर माधवन ने शैतान का किरदार निभाया है। माधवन ने अपने इस रोल से खूब लाइमलाइट बटोरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top