Breaking News
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
बरेली में 85 वर्षीय बुजुर्ग से 25.79 लाख रुपये की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर दिया धोखा
बरेली में 85 वर्षीय बुजुर्ग से 25.79 लाख रुपये की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर दिया धोखा
सहारनपुर में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में
सहारनपुर में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में
शादी का झांसा देकर युवती को रेड लाइट एरिया में बेचने का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती को रेड लाइट एरिया में बेचने का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद सोया था परिवार
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद सोया था परिवार
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में आठवां आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद
पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में आठवां आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद सोया था परिवार

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद सोया था परिवार

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला श्रीपदम गांव में रहने वाले महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35) और तीन बच्चे लड्डू (11), मिष्टी (7) व साक्षात (3) ने रात करीब 10 बजे नूडल्स खाए थे। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। सुबह जब वे काफी देर तक नहीं उठे, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जांच करने पर पांचों बिस्तर पर मृत मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। आसपास के लोगों और महेश की मां ने बताया कि परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे। हालांकि, केवल इस जानकारी के आधार पर मौत का कारण निश्चित नहीं माना जा सकता।

पांचों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top