Breaking News
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार

बरेली में 85 वर्षीय बुजुर्ग से 25.79 लाख रुपये की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर दिया धोखा

सहारनपुर में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

शादी का झांसा देकर युवती को रेड लाइट एरिया में बेचने का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद सोया था परिवार

बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में आठवां आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

सीएसआर फंड से गांवों में विकसित होंगी मूलभूत सुविधाएंः-डीएम डॉ. आशीष चौहान

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जनपद के बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुक्सा जनजाति के गांवों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों के माध्यम से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना से वंचित सभी पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर तुरंत लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही, इन गांवों में उज्ज्वला योजना, अंत्योदय योजना राशन कार्ड तथा आय, जाति, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही शत-प्रतिशत ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि गेल कंपनी के माध्यम से सीएसआर फंड के तहत बुक्सा जनजाति के गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रभावी प्रस्ताव तैयार किए जाएंगें।

समीक्षा बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, सब डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर डॉ. उदय एन. उनियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top