Breaking News
ग्राम सिनौला से कैंट तक सड़क बदहाल, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मौन
ग्राम सिनौला से कैंट तक सड़क बदहाल, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मौन
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
डेटिंग ऐप के जरिए घर बुलाकर 20 लाख के सोने के गहने लूटे, दो आरोपी गिरफ्तार
डेटिंग ऐप के जरिए घर बुलाकर 20 लाख के सोने के गहने लूटे, दो आरोपी गिरफ्तार
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
लुधियाना के कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी
लुधियाना के कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित: महाराज

पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित: महाराज

देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 में प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं ने सभी 12 जनपदों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसलिए विजय का परचम लहरायेगा भाजपा ही लहरायेगा।

पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर सरकार और चुनाव आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
प्रदेश में बरसात के बाद भी मतदाताओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके परिणामस्वरूप पंचायत चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 70 फीसदी और पहले चरण में हुए 68 फीसदी मतदान हुआ जो कि भाजपा की शत-शत जीत सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार प्रारंभ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचायतों को सशक्त बनाने के विज़न पर कार्य कर रही है।

श्री महाराज ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार में पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए बड़ी संख्या पंचायत भवनों का निर्माण, उनका कंप्यूटर कारण और जर्जर हो चुके पंचायत भवनों की मरम्मत का कार्य किया गया। पंचायतों में कार्ययोजना में क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण में राज्य के 12 जिलों में 1426 विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण करवाया गया। 2399 पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों का राज्य के भीतर तथा अन्य राज्यों (पंजाब, हिमाचल, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल आदि) की उत्कृष्ट एवं पुरस्कृत पंचायतों का एक्सपोजर विजिट (अध्ययन भ्रमण) कार्यक्रम करवाया गया। इन सभी कार्यों की बदौलत ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। इसलिए निश्चित रूप से पंचायत चुनावों में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top