Breaking News
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश
84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी

बिहार बना जूनियर रग्बी चैंपियन, उड़ीसा को फाइनल में 14-5 से हराया

बिहार बना जूनियर रग्बी चैंपियन, उड़ीसा को फाइनल में 14-5 से हराया

खेल मंत्री रेखा आर्या ने देखा मैच, विजेता टीम को किया सम्मानित

देहरादून। दसवीं जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के फाइनल में बिहार की टीम ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप जीत ली है। बिहार की टीम ने फाइनल मैच में एक तरफा मुकाबले में उड़ीसा को 14-5 के अंतर से हरा दिया।

इस प्रतियोगिता में कल 27 प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया था। बालिका वर्ग का फाइनल रजत जयंती खेल परिसर में गंगा एथलेटिक्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में फ्लड लाइट्स की रोशनी में खेला गया। पहले ही हाफ में बिहार की टीम ने 14-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में उड़ीसा की टीम ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन समय समाप्त होने तक में स्कोर को 14-5 तक ही ले जा सकी। खेल मंत्री रेखा आर्या भी स्टेडियम में फाइनल मैच देखने पहुंची थी। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में अब नियमित रूप से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने लगी है। इससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश में खेल संस्कृति बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और यहां के खिलाड़ी भी इससे प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन अध्यक्ष सूर्यकान्त सैनी, सचिव यशवन्त सिंह, कोषाध्यक्ष आयुष कुमार, रुड़की के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top