Breaking News
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश
84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज

हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज

हापुड़। नगर के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज के बाहर बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र को कार सवार युवकों द्वारा अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने छात्र को जबरन कार में बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर तमंचे की बट तथा लोहे के कड़ों से उसकी पिटाई की। हमलावरों ने छात्र से जबरन माफी भी मंगवाई और इसका वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद घायल छात्र को श्रीराम धर्मकांटा के पास सड़क किनारे छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

मामले में ईदगाह रोड स्थित शिवदयालपुरा निवासी जावेद खान ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई कैफ खान एसएसवी पीजी कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:15 बजे वह कॉलेज में मौजूद था। इसी दौरान पिलखुवा निवासी ऋषभ ने उसकी जबरन तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसका मजाक उड़ाया।

बताया गया कि कैफ ने जब इसका विरोध किया तो ऋषभ ने फोन कर अपने चार-पांच साथियों को होंडा सिटी कार से कॉलेज गेट पर बुला लिया। आरोप है कि कार से पहुंचे युवकों ने कैफ को पकड़कर उसके मुंह पर कपड़ा लगाया और मारपीट करते हुए जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान कॉलेज में पढ़ने वाले अमन मलिक और अयान ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

घटना के बाद अयान ने दोपहर करीब ढाई बजे कैफ के भाई जावेद को फोन कर पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही जावेद कॉलेज पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की, जो अनवरपुर-नयागांव रोड के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कैफ श्रीराम धर्मकांटा के पास वाली सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला।

पीड़ित छात्र के मुताबिक, आरोपियों ने उसके साथ तमंचे की बट और लोहे के कड़ों से मारपीट की। इस दौरान उसकी जेब में रखे करीब 1,400 रुपये भी गिर गए, जबकि हमलावर उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ गए। आरोप है कि युवकों ने उससे जबरन यह कहलवाया कि वह लड़कियों से छेड़छाड़ करता है और इसके लिए माफी मांग रहा है। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।

छात्र ने बताया कि उसकी हालत बिगड़ने पर हमलावर उसे सड़क किनारे छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि ऋषभ और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि घायल छात्र का उपचार जारी है।

Back To Top