Breaking News
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश

कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश

हल्द्वानी/कालाढूंगी:  केंद्रीय संचार एवं सूचना-प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल ने पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी में मंगलवार को “विकसित भारत @2047” और “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। इसके बाद विधायक बंशीधर भगत, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि विकसित ग्राम सभा कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित ‘जी राम जी’ (रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन) ग्रामीण विकास और रोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, नैनीताल जिले की लोकपाल पुष्पा कांडपाल ने मिशन के प्रावधानों और लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के कलाकारों ने ‘पुनर्वास की आस’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया। इसके अलावा सांस्कृतिक कला उत्थान समिति, खुर्पाताल के कलाकारों ने लोकगीत एवं लोकनृत्यों के जरिए सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा छह माह से अधिक आयु के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

‘विकसित भारत @2047’ विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.के. सिंह, सीएचसी के डॉ. मदन गोनल, केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Back To Top