Breaking News
15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज
15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज
दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या
दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या
दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर
दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
विकासनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार
विकासनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार
मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम
जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
दिल्ली पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर को दबोचा, 656 ग्राम अफीम और MDMA बरामद
दिल्ली पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर को दबोचा, 656 ग्राम अफीम और MDMA बरामद

दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या

दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सड़क पर वाहन चलाने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर जेजे कॉलोनी इलाके में तेज रफ्तार कार चलाने का विरोध करने पर 28 वर्षीय युवक योगेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद कार सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे जी-ब्लॉक रोड पर हुई। योगेश अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार और लापरवाही से वहां से गुजरी। कार चलाने के तरीके पर योगेश ने आपत्ति जताई और चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कार सवार युवकों और योगेश के बीच विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि कार में करीब सात लोग मौजूद थे। शुरुआत में कार सवार युवक वहां से आगे निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद यू-टर्न लेकर वापस लौट आए। इसके बाद सभी युवक कार से उतरे और योगेश के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उनमें से एक ने चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेश सड़क पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से भाग निकले।

घटना के बाद एक राहगीर ने घायल योगेश को अपनी कार से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

योगेश के भाई शिवा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कार चालक गलत दिशा से तेज गति में वाहन चला रहा था। जब योगेश ने उसे सही तरीके से गाड़ी चलाने की सलाह दी तो कार सवार युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, योगेश कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए वह स्कूली बच्चों की वैन भी चलाता था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, योगेश और आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले थे और पहले से एक-दूसरे को जानते थे। कार में सवार सभी युवकों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Back To Top