Breaking News
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

पत्नी ने शराब पीने से रोका, तो एफआरआई कर्मचारी ने उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

पत्नी ने शराब पीने से रोका, तो एफआरआई कर्मचारी ने उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

देहरादून। शराब पीने पर टोका-टाकी करने पर एफआरआई कर्मचारी ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि इसके बाद इसे आत्महत्या का रंग देना चाहा और महिला को दून अस्पताल ले गया। पत्नी के मायके वालों ने आरोपी पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की तो सारे मामले का भेद खुल गया। घटना कैंट थाना क्षेत्र में 27 जनवरी को हुई। यहां पर दीपक निवासी डूढ़पुरा सिविल लाइन इटावा एफआरआई में एमटीएस पद पर तैनात है। उसकी शादी दो दिसंबर 2022 को सुधा यादव से हुई थी। सुधा के मायके वालों का आरोप है कि दीपक सुधा से लगातार दहेज में कार लाने का दबाव बना रहा था। जबकि, शादी के वक्त सुधा के परिजनों ने उसे दहेज में 20 लाख रुपये नकद दिए थे।

अब उसकी मांग बढ़ती जा रही थी। इस पर 22 जून को उसने इटावा में सुधा से मारपीट भी की थी। दीपक ने इसके लिए माफी मांगी और सुधा को अपने साथ देहरादून ले आया। दोनों एफआरआई परिसर में ही रह रहे थे। गत 27 जनवरी को दीपक घर में शराब पीकर आया। सुधा ने टोका तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसे उसने आत्महत्या का रंग देना चाहा और सुधा को दून अस्पताल ले गया। इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि सुधा के परिजनों की शिकायत पर अब दीपक, उसके पिता गिरदाबल, मां मिथलेश, भाई उदय और अक्षय के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top