Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह

जो देश हमारे साथ जैसा करेगा, हम भी उसके साथ वैसा ही करेंगे – डोनाल्ड ट्रंप 

जो देश हमारे साथ जैसा करेगा, हम भी उसके साथ वैसा ही करेंगे – डोनाल्ड ट्रंप 

कनाडा और मेक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया एलान 

कनाडा ने भी अमेरिका से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लगाने का किया फैसला 

वॉशिंगटन। सीईओ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि समय के साथ कनाडा और मेक्सिको पर भविष्य में टैरिफ बढ़ सकते हैं। ट्रंप ने ये भी कहा कि वैश्विक समुदाय ने अमेरिका से लंबे समय तक फायदा उठाया। उन्होंने आगे कहा कि अब व्यापार जगत टैरिफ को लेकर आई स्पष्टता को देख सकता है। कई वर्षों तक विश्व भर के देशों ने अमेरिका का फायदा उठाया। उन्होंने अमेरिका से पैसा लिया और अब हम इसे वापस ला रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि जो देश हमारे साथ जैसा करेगा, हम भी उसके साथ वैसा ही करेंगे।

गौरतलब है कि ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रंप ने दोनों देशों पर यह टैरिफ अवैध अप्रवासन पर लगाम न लगाने के लिए और अमेरिका में फेंटानिल ड्रग की आवक के लिए लगाया है। ट्रंप का मानना है कि कनाडा और मेक्सिको के जरिए ही अमेरिका में फेंटानिल ड्रग की तस्करी होती है, जिससे अमेरिका में लाखों लोग मर चुके हैं। साथ ही ट्रंप का मानना है कि कनाडा और मेक्सिको अगर अवैध अप्रवासियों पर नकेल कसते तो अमेरिका में इतने बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासी नहीं आ सकते थे। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में 30 दिनों के लिए मेक्सिको और कनाडा से आने वाले कुछ उत्पादों पर टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया है।

ट्रंप के एलान के बाद से कनाडा और मेक्सिको में चिंता का माहौल है। अमेरिका के जवाब में कनाडा ने भी अमेरिका से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है। मेक्सिको ने भी अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। यही वजह है कि ट्रंप के फैसले से वहां के शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। दरअसल कनाडा और मेक्सिको में लोग अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं। साथ ही पारस्परिक टैरिफ लगने से इन देशों में अमेरिकी उत्पाद काफी महंगे हो गए हैं। हालांकि ट्रंप पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रहे हैं और उन्होंने 2 अप्रैल से जैसे को तैसा की तर्ज पर सभी देशों पर टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top