Breaking News
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार

कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे

गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री

हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, STF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

देहरादून में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

रेवाड़ी में बुजुर्ग को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 23 लाख की ठगी, खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लगाया चूना

दिल्ली में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का मामला उजागर, 92 गोलियां और 26 इंजेक्शन शीशियां बरामद

फरीदाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, हमले में घायल युवक की मौत

फरीदाबाद। शहर के सेहतपुर इलाके में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। देर रात हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वली मोहम्मद की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और वली मोहम्मद पर हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को परिजन और स्थानीय लोग उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके।

घटना की जानकारी मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। विवाद की वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Back To Top