Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

ग्रीन कार्ड के बिना नही होगा वाहनों का पंजीकरण, परिवहन विभाग ने किया अनिवार्य

ग्रीन कार्ड के बिना नही होगा वाहनों का पंजीकरण, परिवहन विभाग ने किया अनिवार्य

केदारनाथ यात्रा में परिवहन विभाग ने शटल सेवा के तहत ग्रीन कार्ड किया अनिवार्य 

परिवहन विभाग ने टैक्सी-मैक्सी यूनियन से वाहनों की मांगी जानकारी 

रुद्रप्रयाग। आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में परिवहन विभाग ने शटल सेवा के तहत सभी टैक्सी-मैक्सी चालकों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिए हैं। इसके बिना वाहन का पंजीकरण नहीं होगा। शटल सेवा के लिए जिले में संचालित सभी टैक्सी-मैक्सी यूनियन से वाहनों की जानकारी मांगी गई है और इनका संचालन रोटेशन से किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा टैक्सी-मैक्सी संचालकों को रोजगार मिल सके।

गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक शटल सेवा संचालित होती आ रही है। इस बार परिवहन विभाग ने शटल सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान का कहना है कि शटल सेवा के लिए जिले में संचालित सभी टैक्सी-मैक्सी यूनियन से वाहनों की जानकारी मांगी है। साथ ही सभी संबंधित वाहन चालकों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिए हैं। यात्रा के पहले चरण में रोटेशन व्यवस्था एक-एक सप्ताह के लिए होगी। यात्रियों को शटल सेवा से एक तरफा 50 रुपये सवारी किराया देना होगा। रोटेशन के तहत सभी को काम मिल सकेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों का संचालन होता रहेगा।

One thought on “ग्रीन कार्ड के बिना नही होगा वाहनों का पंजीकरण, परिवहन विभाग ने किया अनिवार्य”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top