Breaking News
देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा

कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर डीएम सविन बंसल को सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों को अलग चिकित्सा विंडो व लोकल परचेज सुविधा मिले

जिलाधिकारी बोले- उचित मांग, शासन को भेजेंगे प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी के पत्रकारों को राजकीय चिकित्सालयों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

यूनियन ने कहा कि कोरोनेशन अस्पताल और दून मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का पर्चा बनाने से लेकर दवा लेने तक पत्रकारों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। पूर्व में पत्रकारों के लिए अलग काउंटर होता था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। इसे पुनः शुरू करने और अस्पतालों में दवा उपलब्ध न होने की स्थिति में पहले की तरह लोकल परचेज सुविधा बहाल करने की मांग की गई।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि पत्रकारों की मांग वाजिब है। वे इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य को प्रस्ताव भेजेंगे और बातचीत भी करेंगे। उन्होंने अपेक्षा जताई कि पत्रकार जनहित से जुड़े मुद्दे भी प्रशासन के संज्ञान में लाते रहें।

प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष किरन कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, जिला अध्यक्ष शशि शेखर, जिला महासचिव दरबान सिंह व जिला कोषाध्यक्ष विपनेश गौतम मौजूद रहे।

Back To Top