Breaking News
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री

भीषण गर्मी की मार झेल रहा उत्तराखंड, मैदान से लेकर पहाड़ तक तपिश से जन- जीवन प्रभावित 

भीषण गर्मी की मार झेल रहा उत्तराखंड, मैदान से लेकर पहाड़ तक तपिश से जन- जीवन प्रभावित 

पारे ने सारे रिकार्ड किए ध्वस्त 

लगातार 10 दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा तापमान 

देहरादून। उत्तराखंड भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक तपिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। मैदानी क्षेत्रों में पारे ने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। लू के थपेड़ों से आमजन बेहाल हैं। लगातार 10 दिनों से मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो कि सामान्य से छह से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, रात के समय भी उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। हरिद्वार में तापमान सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। जबकि, दून में भी 122 वर्षों में यह जून सबसे ज्यादा गर्म है।

प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने के बजाय पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरज के तेवर तल्ख हैं और आसमान से आग बरस रही है। देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले केवल 1902 में ही जून में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार गया था। वहीं, हरिद्वार में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का दावा किया जा रहा है, जो कि आल टाइम रिकार्ड है। फिलहाल मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार को कुमाऊं के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के निचले इलाकों में गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

शहर, अधिकतम तापमान, सामान्य से अधिक

हरिद्वार, 44.5, 08

रुड़की, 44.0, 07

देहरादून, 43.1, 09

ऊधमसिंह नगर, 41.6, 06

नैनीताल, 35.9, 07

मुक्तेश्वर, 32.0, 09

टिहरी, 31.4, 04

मसूरी, 30.7, 07

भीषण गर्मी से बेहाल उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में दिन में जीना मुहाल है। रात को भी सुकून नहीं मिल रहा है। दून में अधिकतम तापमान जहां सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि इन दिनों में दून का अधिकतम तापमान 34-35 और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस रहता है। ऐसे में रात को भी गर्म हवा के थपेड़े और उमसभरी गर्मी महसूस की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top