Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड ने यूसीसी को लेकर एक ऐतिहासिक काम किया है- महाराज

उत्तराखंड ने यूसीसी को लेकर एक ऐतिहासिक काम किया है- महाराज

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने पर जस्टिस रितु बाहरी को दी बधाई

देहरादून। जस्टिस रितु बाहरी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने बाद गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जस्टिस बाहरी से यूसीसी सहित अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की और जस्टिस बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने पर बधाई दी। महाराज ने कहा कि यदि हमें सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के अनुरूप काम करना है तो यूसीसी को लागू करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि देश में शादी, तलाक, प्रॉपर्टी में बंटवारा, बच्चा गोद लेने जैसे विषयों पर यूसीसी जैसा कानून बेहद जरूरी है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25-28 भारतीय नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है और धार्मिक समूहों को अपने स्वयं के मामलों का प्रबंधन करने की अनुमति देता है। संविधान का अनुच्छेद 44 भारतीय राज्य से अपेक्षा कहता है कि वह राष्ट्रीय नीतियां बनाते समय सभी भारतीय नागरिकों के लिए राज्य के नीति निर्देशक तत्व और समान कानून को लागू करे। इस बात को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में यूसीसी देश की एकता, अखंडता और लिंग भेद की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

हमारे लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने यूसीसी (UCC) को लेकर एक ऐतिहासिक काम किया है। जो देश के लिए एक नजीर बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top