Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह

उत्तराखंड क्रिकेट संघ (CAU) चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 6 सितंबर को होगा मतदान

उत्तराखंड क्रिकेट संघ (CAU) चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 6 सितंबर को होगा मतदान

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के आठ पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से 29 अगस्त से शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज, 30 अगस्त शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है। आगामी 6 सितंबर को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

CAU चुनाव के लिए 15 अगस्त को अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके बाद 29 अगस्त सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अब 31 अगस्त को सुबह 11 बजे ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी, और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर वैध उम्मीदवारों की सूची शाम 5 बजे तक प्रकाशित की जाएगी।

इसके बाद:

  • 31 अगस्त से 2 सितंबर: नामांकन पर आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी

  • 1 से 3 सितंबर: उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे (सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक)

  • 4 सितंबर: अंतिम निर्वाचक नामावली और प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित

  • 6 सितंबर: दोपहर 12 से 2 बजे तक मतदान और शाम 3 बजे तक परिणाम घोषित

UPL सीजन-2 की तैयारी पर भी टिकी निगाहें

इस बार का चुनाव सिर्फ संगठनात्मक बदलावों के लिए नहीं, बल्कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) सीजन-2 के भविष्य को लेकर भी अहम माना जा रहा है। महिमा वर्मा के नेतृत्व में आयोजित UPL-1 ने राज्य के क्रिकेटरों को एक बड़ा मंच प्रदान किया था। लेकिन CAU के बायलॉज के अनुसार, वे अपने सचिव पद का अधिकतम कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं और इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

ऐसे में नए सचिव के सामने UPL-2 के सफल आयोजन की बड़ी जिम्मेदारी होगी। यह भी तय माना जा रहा है कि आगामी सचिव ही राज्य में क्रिकेट की आगामी दिशा और दशा को तय करेगा।

स्वतंत्र चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त

इस महत्वपूर्ण चुनाव की निगरानी के लिए मिजोरम के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी सी. शशांक को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ वीपी आचार्य और विनोद सहायक निर्वाचन अधिकारी के तौर पर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top