Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

चमकदार त्वचा पाने के लिए सेब के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल

चमकदार त्वचा पाने के लिए सेब के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल

आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है, चाहे वह लडक़ा हो या लडक़ी, लोग सुंदर दिखने के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कोई नतीजा नहीं निकलता है। आपने स्किन को चमकदार करने के लिए संतरे के छिलकों का इस्तेमाल तो किया होगा, लेकिन आपने सेब के छिलकों से स्किन केयर करने के बारे में शायद ही सुना होगा। सेब  का सेवन करना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इसके अलावा सेब के छिलके में मौजूद पोषक तत्व भी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. ये त्वचा में चमक लाने और दाग-धब्बे कम करने में मदद कर सकते हैं। आप सेब के छिलकों का इस्तेमाल चेहरे के लिए कई तरीकों से कर सकते हैं. आज हम आपको इस लेख में बताएंगे स्किन को चमकदार बनाने के लिए सेब के छिलकों का इस्तेमाल कैसे करें।

टोनर बनाएं
सबसे पहले आप सेब के छिलकों को पानी में उबालकर ठंडा करें. उसके बाद इसे स्प्रे बोतल में भरकर रखें और टोनर की तरह इसका इस्तेमाल करें। ये आपके स्किन को फ्रेश और हाइड्रेटेड रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है. लेकिन इस पानी का इस्तेमाल ज्यादा दिनों तक न करें।

फेस मास्क बनाएं
सेब के छिलकों से बना फेस मास्क चमक लाने में मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले सेब के छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर बनाएं. फिर इसमें दही या फिर शहद मिलाकर इसका पेस्ट बनाकर और चेहरे पर लगा सकते हैं. यह त्वचा को निखारने और ताजगी देने में मदद कर सकता हैं।

आप सेब के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ओट्स के साथ मिलाकर एक स्क्रब बना सकते हैं. फिर इससे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें. इससे आपको चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाने और ग्लो लाने में मददगार साबित हो सकता है. लेकिन ध्यान रखें स्किन को ज्यादा ना रगड़ें इससे चेहरे पर लालिमा और निशान पड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top