Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

भाजपा अध्यक्ष से मिला उपनल संविदा कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल, भट्ट ने दिया मदद का भरोसा

भाजपा अध्यक्ष से मिला उपनल संविदा कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल, भट्ट ने दिया मदद का भरोसा

कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य, सरकार एवं संगठन उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध : भट्ट

मुलाकात में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम से शीघ्र वार्ता का दिया भरोसा

देहरादून । उपनल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से मुलाकात की, जिसमें राज्यसभा सांसद भट्ट ने विश्वास दिलाया हैं कि सरकार और पार्टी कर्मचारी हितों को लेकर पूर्णतया कटिबद्ध है, लिहाजा शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा।

उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई यह मुलाकात यमुना कॉलोनी स्थित प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर हुई है। इस दौरान उपनल प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और उसके समाधान के बिंदुओं की विस्तार से  भट्ट के साथ चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके मुद्दों को लेकर वार्ता करने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने सुझाव देते हुए कहा, सभी मुद्दों का समाधान संवाद से ही संभव है, इसलिए सरकार और उपनल संविदा कर्मचारी संघ दोनों को वार्ता की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़नी चाहिए। सभी हमारे ही परिवार के सदस्य हैं, लिहाजा पार्टी उनके हितों को लेकर पूरी तरह सजग है। उनकी मांगों और सुझावों को संगठन की तरफ से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। पार्टी कर्मियों के हितों को प्राथमिकता देने वाले सकारत्मक समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेगी।

Back To Top