Breaking News
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

लोकसभा में गरजे त्रिवेदी, बोले- राहुल गांधी ने किया सेना का अपमान

लोकसभा में गरजे त्रिवेदी, बोले- राहुल गांधी ने किया सेना का अपमान

सेना की ब्रीफिंग को ‘आत्मसमर्पण’ कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

सुधांशु त्रिवेदी बोले – विपक्ष के नेता में अब भी नहीं दिखती परिपक्वता

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सेना की कार्रवाई को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भाजपा और आरएसएस पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके बयान को ‘घटिया’ और ‘अपरिपक्व’ करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता बनने के बावजूद राहुल गांधी में गंभीरता और जिम्मेदारी की स्पष्ट कमी है।

त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सेना के ऑपरेशन और अधिकारियों की ब्रीफिंग को ‘आत्मसमर्पण’ से जोड़कर न सिर्फ देश की सुरक्षा व्यवस्था का अपमान किया है, बल्कि जवानों की वीरता को भी कमतर आंका है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच न केवल निंदनीय है, बल्कि खतरनाक मानसिकता की भी परिचायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top