Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

ध्वनि भानुशाली की पहली फिल्म ‘कहां शुरू कहां खत्म’ का ट्रेलर जारी, 20 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

ध्वनि भानुशाली की पहली फिल्म ‘कहां शुरू कहां खत्म’ का ट्रेलर जारी, 20 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

गायिका ध्वनि भानुशाली गायकी में अपना हुनर पहले ही दिखा चुकी हैं। अब वे अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वे कहां शुरू कहां खतम फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रेलर कॉमेडी ड्रामा का भरपूर डोज दे रहा है। फिल्म की कहानी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म में भानुशाली के साथ आशिम गुलाटी हैं और इसका निर्देशन सौरभ दासगुप्ता ने किया है। शादी की कहानी पर आधारित ट्रेलर में ध्वनि को मंडप से भागी हुई दुल्हन और आशिम गुलाटी को शादी तोडऩे वाले के रूप में दिखाया गया है। कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है, जब आशिम के घर वाले ध्वनि को बहू मान लेते हैं और उन्हें अरेंज मैरिज के बंधन में बंधकर रहना पड़ता है। इसके बाद उनकी अरेंज्ड एक्सीडेंटल लव स्टोरी शुरू होती है।

ट्रेलर वीडियो साझा करते हुए ध्वनि भानुशाली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा, शादी से बचना आसान है, लेकिन प्यार से बचना? असंभव। कहां शुरू कहां खतम का ट्रेलर अभी रिलीज हो गया। 20 सितंबर को सिनेमाघरों में फिल्म देखें। ध्वनि अपनी डेब्यू फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो कहां शुरू कहां खतम में ध्वनि और आशिम के साथ सुप्रिया पिलगांवकर, राकेश बेदी, सोनाली सचदेव, राजेश शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा, चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, हिमांशु कोहली और विकास वर्मा सहित कई कलाकार हैं। सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और लुका छुपी और मिमी फेम लक्ष्मण उटेकर और ऋषि विरमानी द्वारा लिखित यह फिल्म कॉमेडी-ड्रामा और रोमांच का भरपूर डोज देगी।

लक्ष्मण उटेकर की फिल्म कहां शुरू कहां खतम 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की इस युवा संगीतमय पारिवारिक मनोरंजक फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top