Breaking News
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी

ब्रेकिंग : 30 मीटर गहरी खाई में गिरी हरियाणा नंबर की बाइक, कोटद्वार पुलिस ने सुरक्षित निकाली, मालिक की तलाश जारी

श्रीनगर में हुड़दंग कर रहे 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

नैनीताल के शैडो क्षेत्रों में 15 दिन में मोबाइल नेटवर्क सुधारने के निर्देश, CDO ने टेलीकॉम कंपनियों की लगाई क्लास

कांवड़ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, जिलाधिकारी ने शेष व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

दुगड्डा में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, भाजपा एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूका पुतला

श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि

चमोली में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत

तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव  

चमोली। नंदकेशरी-चिड़िगा मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पूर्व सैनिक की जान चली गई। कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कोठी गांव निवासी 43 वर्षीय दर्शन सिंह अपनी कार से चिड़िगा गांव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नंदकेशरी से करीब एक किलोमीटर आगे उनकी कार लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

घटना स्थल की दुर्गम परिस्थितियों के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। स्ट्रेचर और रस्सियों की सहायता से देर रात करीब 12 बजे शव को सड़क तक लाया गया।

इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भेजा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम थराली में ही कराने की मांग की। दर्शन सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

Back To Top