Breaking News
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

आज हेमकुंड साहिब के लिए ऋषिकेश से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था

आज हेमकुंड साहिब के लिए ऋषिकेश से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने श्रद्धालुओं के जत्थे को किया रवाना

ऋषिकेश। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगवाई में हेमकुंड के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने श्रद्धालुओं को रवाना किया। 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे की साज-सज्जा भी होने लगी है। गोविंदघाट गुरुद्वारे में इस वर्ष नए मॉडल का गेट स्थापित किया गया है। हेमकुंड की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू होगी। आज 22 मई को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ।

इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा, यहां लोगों में बहुत उत्साह है। वाहेगुरु के नाम को लेकर लोगों में जो आस्था है उसे देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह बहुत कठिन यात्रा है। मुझे बहुत खुशी है कि हम इस पल के साक्षी बने। बीते दिन एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ ही यात्रा से जुड़े अफसरों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा मार्ग पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और संचार सुविधा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए गरम पानी की व्यवस्था करने को कहा। एसडीएम ने यात्रा मार्ग पर चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। कहा, यात्रा के दौरान किसी भी तीर्थयात्री को परेशानी न हो, इसके लिए विभाग अपनी तैयारी पूरी रखें। इधर, गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, गुरुद्वारों की साज-सज्जा का काम चल रहा है। हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top