Breaking News
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश

सब्जियों की कीमत में आया भारी उछाल, उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ा अतिरिक्त बोझ, जानिए लेटेस्ट सब्जियों के दाम 

सब्जियों की कीमत में आया भारी उछाल, उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ा अतिरिक्त बोझ, जानिए लेटेस्ट सब्जियों के दाम 

80 रु. किलो पहुंचे टमाटर के दाम 

देहरादून। बारिश में आवक कम होने से सब्जियों की कीमतों में उछाल आ गया है। टमाटर का भाव फुटकर बाजार में दोगुना पहुंचने के साथ 80 रुपये किलो हो गया है। अन्य सब्जियों के दामों में भी वृद्धि होने से उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। फुटकर बाजार में कुछ दिन पहले तक 40 से 50 रुपये तक बिकने वाला टमाटर अब 80 रुपये किलो पहुंच गया है। आलू भी 40 रुपये किलो बिक रहा है।

अन्य सब्जियों के दामों में भी उछाल आने से उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। निरंजनपुर मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि बंगलूरू और महाराष्ट्र से टमाटर की आवक काफी कम हो रही है। इसकी वजह से टमाटर महंगा हो गया है। मंडी सचिव ने बताया कि अन्य सब्जियों की आवक पर भी बारिश का असर पड़ा है।

10 दिनों में दाम कम होने की संभावना

निरंजनपुर मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि बंगलूरू और महाराष्ट्र से नई टमाटर की फसल आगामी 10 दिनों में तैयार हो जाएगी। बारिश कम होते ही आवक बढ़ने से कीमतें गिरने लगेंगी। यूपी और अन्य जगहों से भी बारिश कम होते ही आवक बढ़ने की उम्मीद है।

सब्जियों के दाम

सब्जी       थोक        फुटकर
आलू         24-25      40
टमाटर       40           80
प्याज         35            60
लहसून      120-150   240
फ्रेंच बीन्स   60             120
भिंडी          25            40
शिमला मिर्च 40-50      80
अदरक      150          240

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top