Breaking News
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ का दूसरा दिन, तीन को किया ढेर 

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ का दूसरा दिन, तीन को किया ढेर 

आतंकवादियों ने एक दिन पहले सेना पर किया था हमला

छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन किए तैनात 

ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से चार वर्षीय बहादुर सेना के कुत्ते फैंटम की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर। अखनूर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार मुठभेड़ का दूसरा दिन है। सुरक्षा बलों ने सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर के एक गांव में छिपे एक आतंकवादी को मंगलवार सुबह फिर से शुरू हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ अपना अंतिम हमला किया।

आगे जानकारी देते हुए बताया कि अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं और जोगवान गांव में असन मंदिर के पास वन क्षेत्र में छिपे थे। उनके तीसरे सहयोगी को मार गिराने के प्रयास जारी हैं। सोमवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास चल रहे काफिले में शामिल सेना की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। तीन आतंकवादियों में से एक को विशेष बलों और एनएसजी कमांडो ने अभियान शुरू होने के बाद शाम तक ढेर कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे छिपे आतंकवादियों के खिलाफ अंतिम हमला किया, जिसके बाद फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे आतंकवादी के मारे जाने से पहले एक घंटे से अधिक समय तक दो धमाके हुए और उसके बाद भीषण गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया कि फंसे हुए तीसरे आतंकवादी के साथ भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से चार वर्षीय बहादुर सेना के कुत्ते फैंटम की मौत हो गई। पहली बार सेना ने अपने चार बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों को निगरानी के लिए लगाया है और हमले वाली जगह के आसपास घेराबंदी को मजबूत किया है। इसके अलावा छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top