Breaking News
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को
देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को
संभल में नाबालिगों से मोबाइल चोरी कराने वाले गिरोह का खुलासा, 42 फोन बरामद
संभल में नाबालिगों से मोबाइल चोरी कराने वाले गिरोह का खुलासा, 42 फोन बरामद
अमरोहा में मामूली कहासुनी पर बाइक मिस्त्री की हत्या, गला दबाकर फरार हुए दो युवक
अमरोहा में मामूली कहासुनी पर बाइक मिस्त्री की हत्या, गला दबाकर फरार हुए दो युवक
प्रयागराज में डिजिटल अरेस्ट का मामला: 10 दिन तक डराकर महिला से ठगे 13.50 लाख रुपये
प्रयागराज में डिजिटल अरेस्ट का मामला: 10 दिन तक डराकर महिला से ठगे 13.50 लाख रुपये
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन
पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित
पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित
पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित
पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक, प्रोजेक्ट को आकर्षक नाम देने और स्थानीय संस्कृति से जोड़ने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक, प्रोजेक्ट को आकर्षक नाम देने और स्थानीय संस्कृति से जोड़ने के दिए निर्देश

टिहरी झील बनेगी ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन, ग्रीन एनर्जी और पारंपरिक गांव होंगे खास आकर्षण

देहरादून। उत्तराखंड की टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में टिहरी लेक प्रोजेक्ट को ग्रीन एनर्जी आधारित मॉडल डेस्टिनेशन बनाने, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और परियोजना को आकर्षक पहचान देने पर जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि टिहरी लेक परियोजना में अधिकतम नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया जाए। एसटीपी को सोलर ऊर्जा से संचालित करने की संभावनाएं तलाशने और पूरे प्रोजेक्ट को पर्यावरण के अनुकूल विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में टिहरी झील के आसपास के गांवों को उत्तराखंड की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प और विरासत से जोड़ते हुए ‘ट्रेडिशनल विलेज’ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। इन गांवों को स्थानीय लोगों की आजीविका से जोड़ने और पर्यटन के माध्यम से रोजगार बढ़ाने की योजना भी तैयार की जाएगी।

मुख्य सचिव ने परियोजना की सभी परिसंपत्तियों के संचालन एवं रखरखाव के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आय सृजन के मॉडल विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही, झील में बोटिंग और जेटी संचालन के लिए वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर क्षमता का आकलन कर चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने टिहरी क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक संग्रहालय विकसित करने का सुझाव भी दिया, जिसमें पुरानी टिहरी रियासत का इतिहास, लोक संस्कृति और डूबी हुई पुरानी टिहरी का 3डी मॉडल शामिल किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. वी. षणमुगम, धीराज सिंह गर्ब्याल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Back To Top