Breaking News
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

महंगी पड़ सकती है बार-बार बॉडी चेकअप कराने की आदत, आपको बना सकती है बीमार

महंगी पड़ सकती है बार-बार बॉडी चेकअप कराने की आदत, आपको बना सकती है बीमार

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल कई बीमारियों को बढ़ावा दे रही है. लोग अलग-अलग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. जिसकी पहचान के लिए उन्हें बॉडी चेकअप की जरूरत पड़ती है। कुछ लोग शरीर में जरा सा बदलाव होने पर ही फुल बॉडी चेकअप करवाने पहुंच जाते हैं। बार-बार वे ऐसा ही करते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये खतरनाक हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स इससे बचने की सलाह देते हैं।

फुल बॉडी चेकअप क्यों खतरनाक
अगर आप बार-बार फुल बॉडी चेकअप करवाने के लिए डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं तो इस आदत को बदल लीजिए, वरना महंगा पड़ सकता है। इससे आप मानसिक तौर पर बीमार हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे शरीर को कई दिक्कतें हो सकती हैं, जो आगे चलकर आपकी सेहत के लिए परेशानी कारण बन सकती हैं, इसलिए जबरदस्ती का चेकअप करवाने से बचें और जरा-जरा सी बात पर अस्पताल न जाएं।

फुल बॉडी चेकअप ऑफर इग्नोर करें  
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,  कई बार पैथोलॉजी कंपनियां कस्टमर्स को फुल बॉडी चेकअप का ऑफर देती हैं. कम दाम में फुल बॉडी चेकअप जैसी सुविधा वाले ऑफर के चक्कर में न पड़े, क्योंकि कई बार कंप्यूटर पर चेकअप के दौरान कोई कमी हाइलाइट कर दी जाती है। कभी कैल्शियम या विटामिन डी की कमी बता दी जाती है, जिससे दिमाग में एक डर बैठ जाता है और फिर बार-बार चेकअप करवाने लगते हैं।

कब करवाएं फुल बॉडी चेकअप
आप जितनी बार फुल बॉडी चेकअप के लिए जाते हैं, उतनी बार आपका ब्लड निकाला जाता है. जब कुछ कमी बताई जाती है तो लोग दिमाग में भ्रम बैठाकर इलाज करवाने लगते हैं, जो आगे चलकर परेशानी का कारण भी बन सकता है। इसलिए कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के फुल बॉडी चेकअप न करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top