Breaking News
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉर्ट्स से बीते पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का दे विवरण- सीडीओ
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉर्ट्स से बीते पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का दे विवरण- सीडीओ
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की होगी उच्चस्तरीय जांच- जिलाधिकारी
कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की होगी उच्चस्तरीय जांच- जिलाधिकारी

मसूरी में उठी शहीदों को न्याय दिलाने की गूंज, भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप

मसूरी में उठी शहीदों को न्याय दिलाने की गूंज, भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप

मसूरी, 2 सितम्बर। उत्तराखण्ड क्रांति दल (उक्रांद) के युवा नेता आशीष नेगी ने आज मसूरी में शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की राजनीति पर बड़ा सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि “उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीदों को अब तक न्याय नहीं मिला है। आखिर कब तक हमारे शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया जाएगा?”

नेगी ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए सवाल उठाया कि आखिर किस तर्क से भाजपा ने मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान दिया, जबकि उन्हीं के शासनकाल में उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों का नृशंस नरसंहार हुआ था। उन्होंने कहा, “जिन हाथों पर हमारे शहीदों का खून लगा है, उन्हीं को सम्मानित करना और फिर मंचों पर शहीदों की आड़ में आंसू बहाना भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर करता है।”

कार्यक्रम में मौजूद जनता और युवा इस सवाल पर गहरी सोच में पड़ गए। खास बात यह रही कि इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद थे, जिनके सामने यह सवाल सीधे दागा गया।

नेगी ने कहा कि शहीदों का बलिदान उत्तराखण्ड की आत्मा है और यदि उनके न्याय की लड़ाई को दरकिनार किया जाता है तो यह राज्य की अस्मिता पर चोट होगी।

मसूरी की जनता ने भी माना कि आज़ादी के बाद हुए इस सबसे बड़े जनआंदोलन के शहीदों के बलिदान को राजनीतिक स्वार्थ के तराजू पर नहीं तोला जा सकता

Back To Top